Jagdalpur Accident: NH-30 पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से DRG जवान की मौत

Jagdalpur Accident

Jagdalpur Accident: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से सटे आसना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में DRG जवान की जान चली गई। नेशनल हाइवे-30 पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार जवान को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। (अज्ञात वाहन की टक्कर से DRG जवान की मौत)

मृतक DRG जवान की पहचान भरत भारती के रूप में हुई है, जो जगदलपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-30 पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि DRG जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। (Jagdalpur DRG Jawan Death Accident)

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

2022 में बस्तर फाइटर में हुआ था चयन (Bastar Fighter Jawan Death)

बताया गया कि भरत भारती का वर्ष 2022 में बस्तर फाइटर में चयन हुआ था। इसके बाद उनकी तैनाती डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) दस्ते में की गई थी। वे एक कर्तव्यनिष्ठ और बहादुर जवान के रूप में जाने जाते थे। पुलिस ने जल्द ही आरोपी वाहन चालक को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *