Bilaspur School Video: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कोटा विकासखंड अंतर्गत बानाबेल संकुल की शासकीय प्राथमिक शाला पंडरा पथरा में पढ़ाई के समय बच्चों से साफ-सफाई कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (बिलासपुर स्कूल बच्चों से सफाई)
जानकारी के अनुसार, स्कूल समय के दौरान सुबह करीब 11:15 बजे, जब बच्चों को कक्षा में पढ़ाई करनी थी, उस समय उनसे स्कूल परिसर की सफाई कराई जा रही थी। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पांच मासूम बच्चे बाल्टियों में कचरा भरकर बाहर फेंक रहे हैं, जबकि दो अन्य बच्चे कमरों में झाड़ू लगाते नजर आ रहे हैं। (लासपुर क्लास में पढ़ाई की जगह बच्चों से कराया जा रहा कचरा साफ)
नियमों के मुताबिक स्कूल परिसर में बच्चों से किसी भी तरह का शारीरिक श्रम या साफ-सफाई कराना पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसके बावजूद शिक्षकों द्वारा नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई। ‘शिक्षा का मंदिर’ कहे जाने वाले स्कूल में इस तरह का व्यवहार सामने आने के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
