Raipur ILS Hospital: रायपुर के ILS अस्पताल के चौथे फ्लोर की छत गिरी, कई मरीज घायल

Raipur ILS Hospital

Raipur ILS Hospital: राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित ILS अस्पताल में शुक्रवार रात बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के चौथे फ्लोर की छत अचानक गिरने से वार्ड में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में 4 से अधिक मरीज घायल हो गए हैं। (रायपुर ILS हॉस्पिटल छत गिरी)

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब वार्ड में मरीजों का इलाज चल रहा था। अचानक छत का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा और वहां मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए। तेज आवाज के साथ मलबा गिरते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। स्टाफ ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया। (रायपुर ILS हॉस्पिटल छत गिरने से कई मरीज घायल)

Raipur ILS Hospital

मौके पर पहुंचा पुलिस-प्रशासन (Raipur ILS Hospital Accident)

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि गंभीर मरीजों को अस्पताल के अन्य सुरक्षित वार्ड में स्थानांतरित किया गया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

प्रारंभिक जांच में छत गिरने के पीछे निर्माण कार्य में संभावित खामी या भवन की पुरानी संरचना को कारण माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों का खुलासा तकनीकी जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इंजीनियरों की टीम को भी बुलाया गया है। (aipur ILS Hospital Roof Collapse)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *