CG Fire: सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र के शांतिपारा स्थित ‘अमित क्लॉथ’ नामक कपड़ा दुकान में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि कुछ ही देर में दुकान में रखा लाखों रूपये का कपड़ा और अन्य कीमती सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग और बतौली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और स्थिति को नियंत्रित किया।

दुकानदार के अनुसार इस घटना में उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
