CG News: चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

CG News: चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

CG News: महबूबनगर (हैदराबाद) से छत्तीसगढ़ के चांपा की ओर जा रही वैनगंगा एक्सप्रेस में एक गर्भवती महिला के लिए रेल यात्रा यादगार बन गई। एस-2 कोच में सफर के दौरान महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। दुर्ग स्टेशन पार करने के बाद महिला की हालत तेजी से बिगड़ने लगी, जिससे ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। (चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म)

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ट्रेन में तैनात टीटीई ईशांत शर्मा ने तत्काल वाणिज्य नियंत्रण कार्यालय रायपुर को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन अलर्ट हो गया और आवश्यक इंतजाम शुरू कर दिए गए। भिलाई स्टेशन पार करने के कुछ ही समय बाद महिला ने चलती ट्रेन में ही बच्चे को जन्म दिया (CG Pregnant woman delivery train) इस दौरान कोच में मौजूद यात्रियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए महिला की हर संभव मदद की।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अस्पताल रायपुर, स्टेशन वाणिज्य अधीक्षक एम.एस. राजा, स्टेशन मास्टर एन.के. साहू, मंडल सुरक्षा नियंत्रण कार्यालय और यात्री गाड़ी नियंत्रण कार्यालय को तुरंत सूचित किया गया। साथ ही स्टेशन टीटीई संजीत कुमार को रायपुर स्टेशन पर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। (Baby born in train)

जैसे ही वैनगंगा एक्सप्रेस रायपुर स्टेशन पहुंची, रेलवे की मेडिकल टीम डॉक्टर बिजोया और सिस्टर दीपमाला के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। डॉक्टरों ने महिला और नवजात की प्राथमिक जांच की, जिसमें दोनों की स्थिति सामान्य पाई गई। बेहतर देखभाल के लिए महिला और नवजात को अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी गई।

पति की सहमति के बाद महिला और नवजात को सुरक्षित रूप से ट्रेन से उतारकर एंबुलेंस के जरिए मेकाहारा अस्पताल भेजा गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *