Kanker Bus Accident: जगदलपुर जा रही बस पलटी, 32 घायल; 8 की हालत गंभीर, देखें वीडियो-

Kanker Bus Accident

Kanker Bus Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है, आए दिन नया-नया सड़क हादसे का मामला देखने को मिलता है। ताजा मामला कांकेर जिले से सामने आया है, जहां बांदे पखांजूर के रास्ते से होकर जगदलपुर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 32 यात्री घायल हुए हैं, सभी घायलों को तुरंत कांकेर मेडिकल कॉलेज लाया गया है। घटना अभी अभी कुछ देर पहले ही घटी है।

जगदलपुर जा रही बस पलटी
जगदलपुर जा रही बस पलटी

बता दें, इस बस हादसे में 32 घायल यात्रियों में 8 यात्री गंभीर रूप से घायल है, वहीं 2 की स्थिति नाजुक देखते हुए इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और घायलों को सुरक्षित निकालने तथा राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है, मोड पर चालक ने गाड़ी धीमी नहीं किया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *