Sakti College Video: कॉलेज कैंपस में मारपीट; प्रोफेसरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

Sakti College Video

Sakti College Video: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित चंद्रपुर शासकीय महाविद्यालय से गुंडागर्दी और मारपीट का मामला सामने आया है। कॉलेज परिसर में बाहरी लोगों द्वारा प्रोफेसरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना कॉलेज में पूर्व से चले आ रहे प्राचार्य और सहायक प्राध्यापकों के बीच विवाद से जुड़ी बताई जा रही है, जो अब तक सुलझ नहीं पाया था। बताया जा रहा है कि प्राचार्य के समर्थन में छात्र-छात्राएं कॉलेज परिसर में प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान कुछ बाहरी लोग अचानक कॉलेज में घुस आए और दो प्रोफेसरों पर लात-घूंसे बरसाने लगे।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शिक्षा के मंदिर में खुलेआम गुंडागर्दी की जा रही है। हमलावर प्रोफेसरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते नजर आ रहे हैं, जबकि मौके पर मौजूद पुलिस तमाशबीन बनी रही। बाद में पुलिस ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया।

गौरतलब है कि इसी कॉलेज में इससे पहले भी प्राचार्य और सहायक प्राध्यापकों के बीच विवाद को लेकर मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। एक विवाद सुलझे बिना दोबारा हिंसा की घटना होने से कॉलेज स्टाफ, छात्रों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *