Korba Car Accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, जिंदा जले 2 युवक

Korba Car Accident

Korba Car Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन तेज रफ्तार का कहर देखने को मिलता है। ताजा मामला कोरबा जिले से सामने आया है, जहां बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। युवक बिलासपुर से तातापानी की ओर जा रहे थे, तभी अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

बता दें, दोनों मृतक बिलासपुर के तोरवा इलाके के रहने वाले थे। वे कल शाम को तातापानी में चल रहे महोत्सव में शामिल होने के लिए कार से रवाना हुए थे। लेकिन रात के अंधेरे में वाहन अनियंत्रित होकर मोरगा चौकी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में खाई में गिर गया जिसमें दोनों युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मोरगा पुलिस और बांगों थाना की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

Kanker Cruiser Accident: अनियंत्रित होकर पलटी क्रूजर वाहन, महिला समेत 2 लोगों की मौके पर मौत, 6 घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *