Raipur Fire: रायपुर के मिनी मार्केट में भीषण आग, कई दुकाने जलकर खाक

Raipur Fire: रायपुर के मिनी मार्केट में भीषण आग, कई दुकाने जलकर खाक…

Raipur Fire: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से आगजनिक की घटना सामने आई है। नया रायपुर के सेक्टर-28 स्थित मिनी मार्केट में अचानक आग भड़क उठी. आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. आग की चपेट में किराना स्टोर, कपड़ों की दुकान सहित कई अन्य दुकानें आकर जलकर खाक हो गईं. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई।

हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के करीब एक घंटे बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची, जिससे नुकसान और बढ़ गया. कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां आग पर काबू पाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *