Bilaspur News: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती ने सरकंडा क्षेत्र की एक युवती की जिंदगी बदल दी। युवक ने पहले प्रेम का झांसा दिया, फिर सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। पीड़िता की शिकायत सरकंडा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
9 सितंबर 2024 को बेलगहना के सोनपुरी निवासी अरुण कुमार भानु ने युवती को घुमाने के बहाने बिलासपुर ले आया और एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने अपने मोबाइल फोन से आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वह वीडियो दिखाकर युवती को ब्लैकमेल करने लगा और बार-बार मिलने व शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता रहा।

जब युवती ने आरोपी से विवाह की बात कही, तो उसका व्यवहार हिंसक हो गया। उसने मारपीट की और वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। कुछ समय बाद आरोपी ने युवती का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे पीड़िता गंभीर मानसिक तनाव में आ गई।
पीड़िता की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
