Auto Rickshaw Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सार्वजनिक मर्यादा और निजी व्यवहार को लेकर नई बहस छेड़ दी है। वायरल वीडियो में एक लड़का और लड़की ऑटो रिक्शा में सफर करते हुए खुलेआम एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना बीच सड़क की है, जहां आसपास कई लोग मौजूद थे।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चलते ऑटो के अंदर दोनों बिना किसी संकोच के आपसी नजदीकियां जाहिर कर रहे हैं। सार्वजनिक परिवहन जैसे ऑटो रिक्शा में इस तरह का व्यवहार देख लोग हैरान रह गए।

राहगीर ने किया वीडियो रिकॉर्ड
जानकारी के अनुसार, इस वीडियो को सड़क से गुजर रहे एक राहगीर ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया और बाद में सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इंटरनेट पर आते ही वीडियो तेजी से वायरल हो गया और देखते ही देखते हजारों लोगों तक पहुंच गया।
वीडियो के साथ लिखा गया कैप्शन, “लगता है इन्होंने ऑटो को OYO समझ लिया है,” लोगों को खूब पसंद आया. यही कैप्शन मजाक और मीम्स का कारण भी बन गया, जिससे वीडियो और ज्यादा वायरल हो गया.
सोशल मीडियो पर भड़के लोग
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Marwadi_girl0 नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो सामने आते ही लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कुछ लोगों ने इसे सार्वजनिक मर्यादा के खिलाफ बताया और कहा कि ऐसी हरकतें पब्लिक प्लेस पर नहीं होनी चाहिए. वहीं कुछ यूजर्स ने मजाकिया कमेंट किए और इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लिया. कई लोगों का कहना था कि प्यार करना गलत नहीं है, लेकिन सार्वजनिक जगहों की अपनी सीमाएं होती हैं. कुछ ने यह भी लिखा कि आजकल लोग लाइक्स और व्यूज के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं, चाहे उसका असर समाज पर कैसा भी पड़े।
