CG GST Raid: कोरबा और रायपुर में स्टेट GST का बड़ा छापा, कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर जांच जारी

CG GST Raid

CG GST Raid: छत्तीसगढ़ में टैक्स चोरी के खिलाफ स्टेट जीएसटी विभाग की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। बिलासपुर में बड़ी कार्रवाई के बाद अब स्टेट GST की टीम ने कोरबा और रायपुर में कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है। कोरबा में दो और रायपुर में एक बड़े कोयला कारोबारी के परिसरों पर जांच चल रही है।

जानकारी के मुताबिक, स्टेट जीएसटी विभाग को इन कारोबारियों द्वारा बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी की आशंका है। इसी कड़ी में टीम ने दस्तावेजों, लेन-देन और टैक्स रिटर्न की गहन जांच शुरू की है। फिलहाल अधिकारियों की टीम कारोबारियों के कार्यालय और अन्य ठिकानों पर रिकॉर्ड खंगाल रही है।

बता दें कि हाल ही में स्टेट GST की टीम ने बिलासपुर में 3 बड़े कोल कारोबारी महावीर कोल वाशरी, फिल कोल, पारस कोल एंड बेनिफिकेशन के ठिकानों पर छापा मारा था। जांच के बाद कारोबारियों ने 27 करोड़ 61 लाख रुपए जीएसटी टीम को सरेंडर किए थे। इसमें महावीर कोलवाशरी ग्रुप ने 10 करोड़, फील ग्रुप ने 11 करोड़ और पारस कोल वाशरी ने 6.50 करोड़ रुपये सरेंडर किया था। टैक्स चोरी के मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। बता दें कि महावीर कोलवाशरी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के ससुराल से जुड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *