सक्ती: CG Gangrape: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां नौकरी, कपड़े और टॉप्स (कान की बाली) देने का लालच देकर एक युवती के साथ गैंगरेप किया गया। दो युवकों युवती से दुष्कर्म किया। जबकि दो महिलाओं ने पूरे मामले में सहयोग दिया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता बाहर मजदूरी करने जाते हैं, इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने उसे बहलाया-फुसलाया। आरोपियों ने पहले नौकरी और कपड़े दिलाने का झांसा दिया और फिर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया।

मामले की शिकायत मिलने के बाद मालखरौदा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैंगरेप के दोनों आरोपियों और अपराध में सहयोग करने वाली दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं इस अपराध के पीछे कोई और भी शामिल तो नहीं है।
