Winter Recipe : सर्दियों में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, 10 मिनट में बनाएं मूंग दाल का गर्मागर्म सूप, जानें रेसिपी

 

Winter Recipe :  सर्दियां बढ़ रही हैं और ऐसे मौसम में शरीर को गर्म रखना बेहद जुरुरी है. और सच कहें तो इसी जरूरत को पूरा करता है मूंग दाल का गर्म सूप, जो जल्दी बनने वाला और बेहद अच्छा  माना जाता है। यह सूप न सिर्फ स्वाद में हल्का होता है बल्कि पेट के लिए भी आसान रहता है, इसलिए इसे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार से उभर रहे लोग भी आसानी से पचा सकते हैं। सर्द मौसम में कई बार भूख कम लगती है, ऐसे में यह सूप शरीर में गर्मी, बरकरार रखता है।

 

बनानें का तरीका

इसकी रेसिपी बेहद आसान है। एक कटोरी मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर हल्का उबाल लें। उबली दाल को थोड़े पानी के साथ मिक्सर में हल्का सा पीस लें या कड़ाही में ही अच्छे से मसल दें। अब इसमें अदरक का थोड़ा-सा पेस्ट, काली मिर्च, नमक और चाहें तो थोड़ी हरी धनिया डालें। एक छोटे तड़के में घी गर्म करें और उसमें जीरा व चुटकीभर हींग डालकर इसे सूप में मिला दें। यह तड़का स्वाद को और भी सुगंधित और पौष्टिक बना देता है। दो मिनट हल्की आंच पर पकने दें और गरमा-गरम परोसें। ऊपर से थोड़ा-सा नींबू निचोड़ने पर इसका स्वाद और बढ़ जाता है।

 

 

 

मूंग दाल का यह सूप सर्दियों में शरीर को गर्मी देता है, पेट को हल्का रखता है और दिन की थकान भी कम करता है। कई लोग इसे शाम की स्नैक्स की जगह या रात के हल्के भोजन के रूप में भी लेते हैं। सर्दी-खांसी की शुरुआत होने पर भी यह सूप राहत देता है क्योंकि इसमें अदरक और काली मिर्च की गर्माहट शरीर को अंदर से मजबूत बनाती है। तो आज ही ट्राई करें ये आसान रेसिपी और रखें अपना व अपनों का ख्याल.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *