Durg Accident: पिकअप और कार में जबरदस्त भिड़ंत, सड़क पर ही घूम गई ब्रेजा; ड्राइवर और हेल्पर…

Durg Accident:

Durg Accident: दुर्ग में मंगलवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक पिकअप और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।इस हादसे में पिकअप ड्राइवर और हेल्पर बाल-बाल बच गए।

दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र पार्क चौक पर महाराष्ट्र पासिंग की पिकअप (MH 40 CT 7094) और एक लाल रंग की कार (CG 24 P 0669) के बीच टक्कर हुई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि ब्रेजा सड़क पर ही घूम गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पिकअप भी अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई।

इस हादसे में पिकअप ड्राइवर और हेल्पर बाल-बाल बच गए। ड्राइवर ने बताया कि वह नागपुर से संतरा लेकर बिलासपुर जा रहा था। उसने दावा किया कि वह सिग्नल के अनुसार आगे बढ़ रहा था, तभी सिविल लाइन की ओर से आ रही कार ने सिग्नल का उल्लंघन करते हुए गुरुद्वारा रोड की ओर तेजी से मोड़ दिया, जिससे टक्कर हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *