Sarguja Murder: सरगुजा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी का दबाव बनाने पर एक नाबालिग प्रेमी ने अपनी 16 वर्षीय प्रेमिका की हत्या कर दी। प्रेमी ने हत्या के बाद शव को जंगल में गड्ढा खोदकर दफना दिया था। अब 4 महीने बाद लड़की का कंकाल और उसका बैग जंगल से बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग प्रेमी को हिरासत में लिया है। यह मामला बतौली थाना क्षेत्र का है। (Sarguja Batauli jangal murder)
4 महीने से लापता थी किशोरी (Sarguja minor lover kills girlfriend)
जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के रमकोला थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय संगीता रजक (Sangeeta Rajak murder Batauli jangal Sarguja) अंबिकापुर के पटपरिया इलाके में अपनी सहेलियों के साथ रहकर काम करती थी। 4 अगस्त 2025 को वह अपने कमरे से निकली और वापस नहीं लौटी। संपर्क न होने पर सहेलियों ने उसके परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजनों ने गांधीनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
पहले देखिए इन तस्वीरों को…





जंगल में मिला कंकाल और बैग
पुलिस जांच के दौरान यह पता चला कि संगीता का लुंड्रा थाना क्षेत्र के एक नाबालिग युवक से प्रेम प्रसंग था। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर चिरगा जंगल में खुदाई कराई गई, जहां से कंकाल और किशोरी का बैग बरामद हुआ। तहसीलदार, एसडीओपी, फॉरेंसिक टीम और डॉक्टरों की मौजूदगी में खुदाई की गई। बैग में मिले कपड़ों से मां और सहेलियों ने लड़की की पहचान की। हड्डियों का नमूना डीएनए जांच के लिए भेजा गया है।
शादी का दबाव बना तो की हत्या
थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने कहा कि संगीता उस पर शादी का दबाव डाल रही थी, जबकि वह दूसरी जाति से था। इससे परेशान होकर उसने हत्या की योजना बनाई।
घटना के दिन ही की हत्या
3 अगस्त को आरोपी बाइक लेकर अंबिकापुर आया और संगीता को घुमाने के बहाने बतौली क्षेत्र के जंगल में ले गया। वहां उसने पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी और शव को गड्ढे में दबा दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच के लिए भेज दिए हैं। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम पुष्टि होगी।
