Raipur News: साड़ी बेचने के बहाने कार में चल रहा था गंदा काम, 2 महिलाएं समेत 3 पुरुष गिरफ्तार

Raipur News: राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डीडी नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को छापा मारकर 70 किलो गांजा जब्त किया और दो महिलाओं समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी महाराष्ट्र और ओडिशा के रहने वाले हैं। यह गिरोह करीब एक महीने पहले साड़ी बेचने के बहाने रायपुर पहुंचा था। यहां किराए के मकान में रहकर ये लोग साड़ी बिक्री की आड़ में गांजे की तस्करी कर रहे थे।

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी कार में घूम-घूमकर गांजे की डिलीवरी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोका। तलाशी के दौरान पुलिस को वाहन से 70 किलो गांजा बरामद हुआ।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह अंतरराज्यीय गिरोह ओडिशा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के कई जिलों में सप्लाई करता था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस उनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *