CG DEO Transfer: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने प्रशासनिक आधार पर 13 प्राचार्यों और अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।![]()
जारी आदेश के अनुसार संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) स्तर के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। कई जिलों में जिला शिक्षा अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। स्थानांतरित अधिकारियों को नए पदस्थापना स्थल पर जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


