जगदलपुर: CG News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शुक्रवार दोपहर एक युवक की लाश रेलवे ट्रैक पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला परपा थाना क्षेत्र के केशलुर रेलवे ट्रैक का है, जहां राहगीरों ने युवक का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही परपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई हो सकती है, हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या हादसा।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल भेजा है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है।
