Dhamtari Breaking: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। देर रात एक तेज रफ्तार हाइवा ने सड़क किनारे खड़ी गायों के झुंड को रौंद दिया, जिसमें तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गई। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दानीटोला स्थित सिहावा रोड पर देर रात करीब 3:30 बजे हुई। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि एक तेज रफ्तार हाइवा लापरवाही से चलाते हुए सड़क किनारे खड़े गायों के झुंड के ऊपर से गुजर गया।
पहले देखिए इन तस्वीरों को…



हादसे में तीन गायों की मौत
हादसे में तीन गायों की मौत हो गई, जबकि एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे स्थानीय गौ सेवकों द्वारा इलाज के बाद गौशाला में रखा गया है। इस घटना को लेकर गौ सेवकों ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात हाइवा चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग और गौ सेवकों ने इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
