CG News: Ambikapur: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांधीनगर थाना क्षेत्र के वसुंधरा कॉलोनी में रहने वाले युवा ठेकेदार चुन्नू उर्फ सुधाकर सिंह की पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
ठेकेदार की पत्नी ने जहर खाकर दी जान
जानकारी के मुताबिक, मृतका निशा सिंह (Nisha Singh Suicide poison) ने ऑनलाइन शॉपिंग एप के जरिए जहर मंगवाया था। जहर खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने तुरंत उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया। (Ambikapur Thekedaar Wife suicide)

रायपुर ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। (poison ordered online)
