Raipur Breking: राजधानी रायपुर में 22 वर्षीय साउथ अफ्रीकन छात्र सेनजेलवे सिसोनके निकमबुले की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे हड़कंप मच गया है। मृतक रायपुर स्थित MATS यूनिवर्सिटी (MATS University Raipur) में प्रवेश लेने आया था। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रोग से पीड़ित था और दवाइयां भी ले रहा था।

रायपुर में साउथ अफ्रीकन छात्र की मौत (South African Student death Raipur)
जानकारी के अनुसार, छात्र सेनजेलवे सिसोनके निकमबुले (Senjelwe Sisonke Nikambule death Raipur) का बैग मुंबई एयरपोर्ट पर चोरी हो गया था, जिसमें उसकी मानसिक रोग की दवाइयां रखी थीं। बैग चोरी होने के बाद उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। इस बीच मुंबई में छात्र की अजीबोगरीब हरकतों के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए।
परिजनों से छात्र का 3 दिन से संपर्क नहीं हो पा रहा था। इसके बाद साउथ अफ्रीकन एंबेसी ने हस्तक्षेप किया और यूनिवर्सिटी प्रबंधन की मदद से उसे रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान मौत, जांच में जुटी पुलिस
छात्र को 19 सितंबर को भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान 22 सितंबर को उसकी मौत हो गई। फिलहाल देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका है कि दवाइयों की कमी और मानसिक बीमारी उसकी मौत का बड़ा कारण हो सकती है।
