Balod Rape Case: बालोद जिले से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। जहां में एक 9 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ बड़े पापा दुष्कर्म किया। आरोपी ने मासूम को दुर्गा पूजा दिखाने के बहाने जंगल ले गया और उसके साथ अनाचार किया। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मासूम जब होश में आई तो वह सीधे अपने गांव पहुंची और परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने गुरुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

बच्ची को मारने की भी हुई कोशिश
पूरी घटना गुरुर थाना इलाके की है. यहां एक गांव में बच्ची खेल रही थी. 22 सितंबर की शाम को आरोपी की नजर बच्ची पर पड़ी. उसने उसे दुर्गा पूजा दिखाने का लालच दिया. उसके बाद उसे अपनी गाड़ी पर बिठाकर जंगल में ले गया. यहां उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.
बच्ची ने जब आरोपी का विरोध किया और परिजनों को सारी बात बताने की बात कही तो आरोपी बड़े पापा ने मासूम का गला दबाकर मारने की कोशिश भी की। बच्ची बेहोश हो गई और आरोपी ने उसे मृत समझकर जंगल में छोड़ दिया और घर लौट आया।

किसी तरह बच्ची वहां से भागकर निकली और पास के दूसरे गांव पहुंच गई.वहां उसने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी, जिससे पुलिस को सूचना दी गई और मामला सामने आया।
गुरूर थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि मौके से आरोपी की चप्पल और चश्मा सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं. आरोपी आदतन अपराधी है. वह पहले भी चोरी के केस में जेल जा चुका है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. थाने में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।
बालोद SSP मोनिका ठाकुर ने बताया कि पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज कराई. इस घटना को उसके बड़े पापा ने अंजाम दिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की जांच की जा रही है।
पीड़िता तीसरी क्लास की छात्रा है. उसने साहस दिखाते हुए अपने साथ हुई इस हरकत की जानकारी लोगों को दी, तभी जाकर इस वारदात का खुलासा हुआ. घटना को लेकर पुलिस सक्रिय है आरोपी को गिरफ्तार कर सभी पहलुओं पर जांच किया जा रहा है, पूरी कार्रवाई की जाएगी।
