Raipur Durga Pratima Vivad: नवरात्रि के पहले हि दिन रायपुर में दुर्गा प्रतिमा विवाद, 4 घंटे में दूसरी मूर्ति स्थापित करने का आदेश

Raipur Durga Pratima Vivad

Raipur Durga Pratima Vivad: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन राजधानी रायपुर के लोधीपारा इलाके में दुर्गा माता की प्रतिमा को लेकर विवाद खड़ा हो गया। यहां ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ थीम पर आधारित प्रतिमा में माता की सवारी शेर बच्ची को बचाते हुए और स्वयं घायल अवस्था में दर्शाया गया है। इस स्वरूप को लेकर स्थानीय लोगों और विश्व हिंदू संगठनों (Vishv Hindu Samaj Raipur) के बीच विरोध शुरू हो गया।

सूचना मिलने पर थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आयोजकों को चार घंटे में प्रतिमा बदलने का निर्देश दिया। इस आदेश का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। उनका कहना है कि प्रतिमा किसी की धार्मिक भावना आहत करने के लिए नहीं, बल्कि समाज में बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा का संदेश देने के लिए लगाई गई है। (Raipur Durga Pratima Vivad)

'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ थीम दुर्गा प्रतिमा रायपुर

विवाद को लेकर प्रशासन और आयोजकों के बीच देर तक तनातनी बनी रही। आयोजकों ने मांग की है कि प्रतिमा को हटाने से पहले उनकी बात सुनी जाए और थीम का उद्देश्य स्पष्ट किया जाए। (Shardiya Navratri 2025)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *