बेमेतरा जिले के तहसील नवागढ़, ग्राम घोघरा की बदहाल सड़क बना मुसीबत का पर्याय, यहाँ गाँव में एक महत्वपूर्ण कच्ची सड़क है जो गांव को खेतों और मुक्तिधाम से जोड़ती है, इन दिनों बारिश के कारण बुरी तरह कीचड़युक्त और दलदली हो चुकी है। स्थिति इतनी बदतर है कि ग्रामीण न तो सायकल और बाइक से ही चल सकते हैं और न ही शवयात्रा जैसे संवेदनशील कार्यों में इस रास्ते का उपयोग ही कर पा रहे हैं।
स्थानीय ग्रामीण राजकुमार साहू ने बताया कि यह सड़क ग्रामीणों के लिए अत्यंत आवश्यक है, लेकिन पंचायत और प्रशासन की अनदेखी से यह अब उपयोग लायक नहीं रही। कई बार शिकायत के बाद भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई।
ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन इस सड़क का निरीक्षण कराकर इसे शीघ्र पक्की (CC या डामर) सड़क में बदले, ताकि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा मिल सके।
