Raipur Breaking News: रायपुर में 16 चक्का ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त, मुंडी और डाला हुआ अलग-अलग

Raipur News: राजधानी रायपुर में शनिवार को रिंग रोड नंबर 1 पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पचपेड़ी नाका से तेलीबांधा की ओर जा रहा 16 चक्का भारी ट्रेलर अचानक ब्रिज से उतरते समय अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे जा अटका। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रेलर का मुंडी और डाला अलग-अलग हो गया।

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि ट्रेलर के ब्रेक लगने के दौरान तकनीकी खराबी आ गई, जिससे ट्रेलर सड़क किनारे जा अटका और आधा मार्ग जाम हो गया।

आधा रास्ता जाम, वाहन चालकों को हो रही परेशानी

दुर्घटना के कारण रिंग रोड नंबर 1 पर आधा रास्ता जाम हो गया है। जिस कारण ऑफिस और स्कूल टाइम में मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है।

फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंच गई है और क्रेन की मदद से ट्रेलर को हटाने का प्रयास जारी है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *