Raigarh News: रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। गांव के कुछ दबंगों ने आपसी रंजिश के चलते एक गरीब परिवार पर न केवल हमला किया बल्कि उनका ट्रैक्टर जला कर राख कर दिया। यही नहीं, महिला समेत परिवार के कई सदस्यों को बुरी तरह से पीटा गया


घटना के बाद पीड़ित परिवार ने लैलूंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन हैरानी की बात यह है कि थाना प्रभारी ने अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं की है।

परेशान है पीड़ित परिवार, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
परिवार का कहना है कि उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं और अब उनकी जान को भी खतरा है। लेकिन प्रशासन की निष्क्रियता ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है।

