छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 ट्रेनें रद्द: 24 दिन तक नहीं चलेंगी गाड़ियां, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

Bilaspur News: रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 16 यात्री ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है। यह फैसला चक्रधरपुर रेल मंडल के झारसुगड़ा यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते लिया गया है। यह कार्य 16 अगस्त से 10 सितंबर 2025 तक चलेगा, यानी 24 दिनों तक ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा।

बता दें, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, बंगाल और हैदराबाद की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कई ट्रेनों का रूट बदला है और कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।

इन ट्रेनों को किया गया रद्द

गाड़ी संख्या 13288 (आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस)
राउरकेला और दुर्ग के बीच 23, 25 अगस्त, 1, 8 और 9 सितंबर को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 13287 (दुर्ग–आरा एक्सप्रेस)
दुर्ग और राउरकेला के बीच 24, 26 अगस्त, 2, 9 और 10 सितंबर को रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें

उत्कल एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18477)
23, 25, 27, 29, 31 अगस्त और 8 सितंबर को यह ट्रेन कटक, सम्बलपुर सिटी, झारसुगड़ा रोड, ईब होते हुए चलेगी।

उत्कल एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18478)
26, 28, 30 अगस्त और 1, 8, 9 सितंबर को यह ट्रेन ईब, झारसुगड़ा रोड, सम्बलपुर सिटी, कटक होकर चलेगी।

वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई

रेलवे ने इस दौरान किसी भी वैकल्पिक ट्रेन या परिवहन की व्यवस्था नहीं की है। इससे उन यात्रियों को भी परेशानी होगी जिन्होंने महीनों पहले टिकट बुक करा लिए हैं। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे पूछताछ सेवा से ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *