रायपुर में 10वीं की छात्रा का प्रेमी ने किया मर्डर, दूसरे लड़के के साथ बात करना था नामंजूर

Raipur News: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में 10वीं कक्षा की छात्रा मुस्कान धीवर (16) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसे चाकू से गोदा गया और फिर पत्थर से कुचलकर उसकी जान ली गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी साहिल धीवर (20) को महाराष्ट्र के गोंदिया से गिरफ्तार किया है। वह बलौदाबाजार के सकलोर गांव का रहने वाला है और मृतका का दूर का रिश्तेदार भी है।

क्यों हुई हत्या?

साहिल और मुस्कान के बीच प्रेम संबंध थे। लेकिन साहिल को शक था कि मुस्कान किसी और लड़के से बात करती है। इसी शक में वह गुस्से में आ गया और मुस्कान की हत्या की योजना बना ली।

कैसे रची हत्या की साजिश?

26 जून को हल्की बारिश हो रही थी, तभी साहिल मुस्कान को घुमाने के बहाने गांव के बाहर तालाब के पास ले गया। वहां उसने पहले चाकू से हमला किया, फिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में फेंककर भाग गया।

कैसे हुआ खुलासा?

मुस्कान रात भर घर नहीं लौटी, तो परिजन उसे खोजने लगे। 27 जून को दोपहर में पुलिस को तालाब के पास एक लड़की की लाश मिलने की खबर मिली। शव की पहचान मुस्कान के रूप में हुई।

पुलिस को घटनास्थल से आरोपी की चप्पल और कुछ सामान मिले। साथ ही एक CCTV फुटेज भी मिला, जिसमें मुस्कान आरोपी के साथ बाइक पर जाती दिखी।

कहां मिला आरोपी?

घटना के बाद साहिल मोबाइल बंद करके फरार हो गया था। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने लगातार एक हफ्ते तक तलाश की और आखिरकार महाराष्ट्र के गोंदिया से उसे पकड़ लिया। पूछताछ में साहिल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अब उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *