Breaking News: आज से हट जाएगी अमिताभ बच्चन की आवाज़ में आने वाली कॉलर ट्यून

New Delhi : देशभर में मोबाइल यूज़र्स को साइबर क्राइम के प्रति सतर्क करने के लिए चलाए गए सरकारी अभियान के तहत अमिताभ बच्चन की आवाज़ में सुनाई देने वाली कॉलर ट्यून को आज से बंद कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, इस कॉलर ट्यून को हटाने का निर्णय सरकार द्वारा अभियान की समाप्ति के साथ ही लिया गया है।

 

इस कॉलर ट्यून में अमिताभ बच्चन लोगों को सावधान करते हुए यह कहते सुनाई देते थे कि अगर कोई आपसे बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, या पर्सनल डिटेल मांगे तो उसे साझा न करें। यह ट्यून पूरे देश में सरकारी और निजी टेलीकॉम नेटवर्क्स पर लागू थी और कई महीनों से कॉल करने पर सबसे पहले यही संदेश सुनाई देता था।

 

सरकार ने यह कदम देशभर में बढ़ते ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर ठगी के मामलों को ध्यान में रखते हुए उठाया था। अभियान का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और उन्हें ठगों के जाल में फँसने से बचाना था।

 

सोशल मीडिया पर कई बार यूजर्स अमिताभ बच्चन को उनके इस मैसेज के लिए ट्रोल भी करते हैं। कई लोगों का कहना था कि कई बार इमरजेंसी की स्थिति में ये मैसेज फालतू लगता है और कॉल कनेक्ट होने में देरी होती है। कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन ने इस ट्रोलिंग का जवाब भी दिया था।

 

अब जबकि सरकार इस विशेष साइबर जागरूकता अभियान को समाप्त कर रही है, उसी के साथ यह कॉलर ट्यून भी हटा ली गई है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता का यह प्रयास प्रभावशाली रहा और इसे भविष्य में भी अन्य माध्यमों से जारी रखा जाना चाहिए।

 

अमिताभ बच्चन की आवाज़ में आने वाली यह कॉलर ट्यून अब भले ही बंद हो गई हो, लेकिन इसके माध्यम से दिया गया संदेश आज भी उतना ही ज़रूरी और प्रासंगिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *