कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज दिल्ली दौरे पर है, वे आज दिल्ली में वरिष्ठ नेताओ से मुलाकात कर निकाय चुनाव की रिपोर्ट सौपेंगे साथ में अन्य विषयों पर भी चर्चा करेंगे , दीपक के बैज दौरे को लेकर चर्चो का बाजार गर्म हो गया है , बताया जा रहा है बैज ने निकाय चुनाव को लेकर एक मोती रिपोर्ट तैयार की है.
निकाय चुनाव के बाद कांग्रेस को मिली हार के बाद कांग्रेस का एक घड़ा इसके लिए सीधे तौर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को जिम्मेदार ठहरा रहा है.उनके खिलाफ बयानबाजी का भी दौर तेज हो गया था . बैज के दिल्ली दौरे के साथ ही संगठन में बदलाव की चर्चा भी तेज हो गई है
