रायपुर :17 साल के नाबालिगो ने पार किया मोबाइल , रायपुर के ट्रैफिक में फ़ोन चोरी कर भागने में माहिर ,

रायपुर में मोबाइल चोरी की वारदात थमने का नाम नही ले रही है ,इसी बीच १७ साल के नाबालिगो के मोबाइल चोरों के गंग का पर्दाफाश हुआ है .आरोपी इतने शातिर है कि रायपुर के भरी ट्रैफिक और भीड़ भाड़ वाले इलाके से मोबाइल चाँद सेकंड में पार करके फरार हो जाते थे

दरअसल अमित नाम के एक युवक ने गंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें उन्होंने बताया कि वह 26 फरवरी की शाम 6 बजे रेलवे स्टेशन इलाके के संजय गांधी चौक के पास पहुंचा था। उसने हाथ में मोबाइल रखा हुआ था। तभी स्कूटी में तीन लड़के तेज रफ्तार में पीछे से आए। उन्होंने फौरन मोबाइल को झटक लिया। इस घटना के बाद युवक ने पीछा करने की कोशिश की। लेकिन वह तेजी से फरार हो गए। युवक एक हार्डवेयर दुकान में हेल्पर का काम करता है।

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने गाड़ी नंबर की पहचान की। इसके बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से लड़कों की पहचान की गई। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिग समेत चार लड़कों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो युवक सोनू ठाकुर और निर्मल यादव गुढ़ियारी के रहने वाले हैं। इनमें से एक युवक लूट कर लाए गए मोबाइल को खरीदने का काम करता था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *