CG News: कैदी ने प्राइवेट पार्ट में डाली पेंसिल, बहने लगा खून; बोला- खुजली हो रही थी…

Kaidi ne Private Part me Dali Pencil

CG News: अंबिकापुर सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी ने अजीबोगरीब हरकत कर ली। उसने पेशाब की नली (प्राइवेट पार्ट) में पेंसिल डाल दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। खून बहने और तेज दर्द के कारण कैदी को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स की टीम ने करीब 3 से 4 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद पेंसिल निकाली। फिलहाल कैदी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

कैदी ने प्राइवेट पार्ट में डाली पेंसिल (Kaidi ne Private Part me Dali Pencil)

जानकारी के अनुसार, कैदी हत्या के मामले में सेंट्रल जेल (Ambikapur Central Jail) में बंद है। 22 सितंबर की रात उसे प्राइवेट पार्ट में खुजली हो रही थी। इसी दौरान उसने जेल में रखी हुई पेंसिल को पेशाब नली (प्राइवेट पार्ट) में डाल लिया। कुछ देर बाद ही कैदी को तेज दर्द होने लगा।

रातभर वह तड़पता रहा और धीरे-धीरे खून भी बहने लगा। सुबह घटना की जानकारी जेल प्रहरियों को मिली। तबीयत बिगड़ने पर 23 सितंबर को कैदी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। (Prisoner private part Pencil Surgery)

अस्पताल पहुंचने के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने कैदी का एक्स-रे किया। जांच में पता चला कि उसके प्राइवेट पार्ट के अंदर लकड़ी जैसी कोई चीज फंसी हुई है। इसके बाद कैदी को रातभर निगरानी में रखकर इलाज किया गया।

अंबिकापुर कैदी ने प्राइवेट पार्ट में डाली पेंसिल

कैदी बोला- पेशाब नली में खुजली हो रही थी

मेडिकल कॉलेज के सर्जरी डिपार्टमेंट के डॉक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि कैदी को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। पेशाब की नली में पेंसिल फंस जाने के कारण कैदी पेशाब नहीं कर पा रहा था। इसी वजह से उसकी हालत बिगड़ गई। पूछताछ में उसने बताया कि पेशाब नली में खुजली होने के कारण पेंसिल डाली थी।

डॉक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि करीब तीन से चार घंटे चले ऑपरेशन के बाद पेंसिल निकाल दी गई। ऑपरेशन के बाद कैदी की हालत में तेजी से सुधार हुआ है। डॉक्टर एसपी कुजूर, डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. कांता और डॉ. इंद्रनील की टीम ने कैदी का ऑपरेशन किया।

Prisoner private part Pencil Surgery

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *