Navratri Special Momos: क्या आप भी रखते हैं नवरात्रि में व्रत? तो बनाए साबूदाना Momos, यहां देखें रेसिपी…

Navratri Special Momos:

Navratri Special Momos: नवरात्रि के व्रत में साबूदाना खिचड़ी, वड़ा और खीर तो आम हैं, लेकिन इस बार फूड लवर्स के बीच एक नई डिश साबूदाना से बने ब्लू Momos छा गई है। यह खास डिश न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि दिखने में भी बेहद यूनिक है।

व्रत के लिए क्यों खास है ये साबूदाना Momos? (Navratri vrat special Momos)

इन मोमोज की सबसे बड़ी खासियत है इनका नेचुरल नीला रंग, जो अपराजिता (Blue Butterfly Pea) फूल से आता है। इसमें न तो मैदा है और न ही कोई बाहर की चीज, बल्कि साबूदाना और पनीर की हेल्दी फिलिंग से तैयार होता है। व्रत के दौरान यह स्नैक पेट भरने के साथ-साथ टेस्ट भी दोगुना कर देता है।

साबूदाना Momos बनाने के लिए सामग्री (Sabudana Momos Ingredients)

  • छोटे साबूदाना
  • अपराजिता के फूल (Blue Butterfly Pea)
  • पनीर
  • अदरक, हरी मिर्च, धनिया पत्ता
  • सेंधा नमक और काली मिर्च
  • कुटी मूंगफली और कोरिएंडर ऑयल (गार्निश के लिए)

Remove term: Sabudana Momos Sabudana Momos

साबूदाना Momos का रेसिपी (Sabudana Momos Recipe Steps)

1. ब्लू कलर तैयार करें – सबसे पहले अपराजिता के फूलों को पानी में उबालें। कुछ ही देर में पानी खूबसूरती से नीला हो जाएगा।

2. साबूदाना भिगोएं – छोटे साबूदाना को इस नीले पानी में भिगोकर छोड़ दें।

3. फिलिंग बनाएं – मैश किए हुए पनीर में अदरक, हरी मिर्च, धनिया, सेंधा नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें।

4. मॉमोज का आकार दें – भीगे हुए साबूदाना को हल्का मैश करें, बीच में पनीर की फिलिंग डालें और गोल बॉल की शेप दें।

5. स्टीम करें – तैयार मोमोज को स्टीमर में डालें और 8-10 मिनट तक स्टीम कर लें।

6. गार्निश और सर्व करें – मोमोज को क्रश्ड पीनट और कोरिएंडर ऑयल से गार्निश करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *