Raipur News: रायपुर में टीचर ने छात्रा को अगरबत्ती से दागा, बाल संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान, 2 दिन में मांगी रिपोर्ट

Raipur News:

Raipur News: राजधानी रायपुर के सुंदर नगर स्थित कृष्णा किड्स एकेडमी में छात्रा को टीचर द्वारा अगरबत्ती से दागने के मामले में राज्य बाल संरक्षण आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने घटना की जानकारी मिलते ही राज्य बाल संरक्षण समिति (CWC) को जांच के लिए निर्देशित किया और दो दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

रायपुर टीचर ने छात्रा को अगरबत्ती से दागा

क्या है मामला ?

दरअसल, राजधानी रायपुर सुंदर नगर स्थित कृष्णा किड्स एकेडमी (Krishna Kids Academy Raipur) में पढ़ने वाली 6 साल की बच्ची को अगरबत्ती से जलाने का आरोप स्कूल की एक महिला टीचर पर लगा है। परिजनों की शिकायत के बाद स्कूल प्रबंधन ने आरोपी टीचर को नौकरी से निकाल दिया है।

टीचर ने छात्रा को अगरबत्ती से दागा (Raipur teacher burns child Agarbatti)

बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी बेटी KG कक्षा में पढ़ाई करती है। 17-18 सितंबर को स्कूल की टीचर दीपा (teacher Dipa Suspend) ने बच्ची को अगरबत्ती से जलाया। इस घटना के बाद बच्ची काफी डरी-सहमी है और स्कूल जाने से घबरा रही है।

पेरेंट्स ने की शिकायत

वहीं, एक अन्य पेरेंट्स ने भी बताया कि उनकी बच्ची को भी उसी टीचर ने थप्पड़ मारा था, जिसके बाद बच्ची कई दिनों तक दांत दर्द से परेशान थी।

पेरेंट्स का कहना है कि बच्चों से गलती होने पर डांटना ठीक है, लेकिन मारपीट या जलाने जैसी हरकतें बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं। उन्होंने आरोपी टीचर पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

स्कूल प्रबंधन का बयान

इस मामले में स्कूल प्रबंधन ने कहा कि मारपीट जैसी कोई घटना सामने नहीं आई है। स्कूल में हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने फुटेज भी चेक किया। प्रबंधन का कहना है कि परिजनों के दबाव के चलते टीचर को नौकरी से हटाया गया है।

जांच में जुटे अधिकारी

बच्ची के परिजनों की शिकायत पर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी स्कूल पहुंचे थे। अधिकारियों ने कहा कि बच्ची की उम्र कम होने की वजह से वह घटना को विस्तार से नहीं बता पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *