Raipur Breking: ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी, आसमान में धुआं-ही-धुआं

Raipur Breking:

Raipur Breking: Dharshiwa: राजधानी रायपुर के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 में स्थित टायर जलाकर ऑयल बनाने वाली फैक्ट्री में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। देखते ही देखते फैक्ट्री धधकने लगी और आसमान में कई किलोमीटर दूर तक धुआं फैल गया। (Dharshiwa Industrial Area Fire)

सिलतरा ऑयल फैक्ट्री में आग

सिलतरा ऑयल फैक्ट्री में आग (Silatra Oil Factory Fire)

बता दें, कि इसी फैक्ट्री के पीछे सड़क के दूसरी ओर कुछ ही दूरी पर आईओसी का वाटलिंग रिफिलिंग प्लांट (IOC Bottling Plant) भी है, जहां घरेलू और कामर्शियल सिलेंडरों में गैस रिफिल होती है। कैप्सूल टैंकरों से गैस यहां आती है। बावजूद इसके आखिर कैसे टायर जलाकर ऑयल बनाने वाली फैक्ट्री को यहां अनुमति मिली है, यह समझ से परे है।

फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिकों के मुताबिक फैक्ट्री में सुबह आग लगी है। फैक्ट्री में आग बुझाने फायर सिस्टम नहीं है। पानी से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं बुझी। वहीं दूसरी ओर इस क्षेत्र में टायर जलाकर ऑयल बनाने वाली करीब आधा दर्जन फैक्ट्रियों के कारण लोगों का सांस लेना भी मुश्किल है, क्योंकि टायर जलाकर ऑयल बनाने के दौरान आसपास के दर्जनभर गांवों तक इसकी दुर्गंध से लोग परेशान हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *