Raipur Breaking: Abhanpur: गोबरा नवापारा तहसील के पारागांव में आज दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। महानदी तट के पास हुई इस घटना में 27 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए। ( Abhanpur Lightning strike)
पारागांव में बिजली गिरने से 27 बकरियों की मौत (Paragaon 27 Goats Death Lightning Strike)
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, अचानक मौसम बदलने के बाद तेज बारिश शुरू हुई। उसी दौरान जोरदार गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में सभी मवेशी आ गए। घटना के वक्त मवेशी चराई के लिए बाहर निकाले गए थे।
3 परिवारों की रोज़ी-रोटी पर संकट (Paragaon 27 Cattle Death)
इस हादसे से पारागांव के तीन परिवारों की आजीविका पर गहरा संकट आ गया है। मृत मवेशी ही इन परिवारों की आय और रोज़गार का प्रमुख साधन थे। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता की मांग की है।
