CG News : Sarguja: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां बड़ी बहन ने छिपाया मोबाइल, तो छोटी बहन ने जूं मारने वाला तेल पीकर सुसाइड कर लिया। मोबाइल पर रील देखने और गेम खेलने की आदत के कारण घर में विवाद हुआ और नाराज होकर 16 वर्षीय छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अंधला की है।

जूं मारने वाला तेल पीकर किया आत्महत्या
मृतका की पहचान 16 वर्षीय राधिका यादव (Radhika Yadav suicide) के रूप में हुई है, जो अंधला गांव (Lakhanpur Andhla village suicide) के हाईस्कूल में कक्षा 10वीं की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, राधिका को मोबाइल में रील देखने और गेम खेलने की लत थी। परीक्षा चल रही थी, इसलिए बड़ी बहन सोनिया यादव (18 वर्ष) ने उसे पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहा और मोबाइल छिपा दिया। मोबाइल न मिलने से नाराज होकर राधिका ने सिर के जूं मारने वाली दवा (जहर) पी ली।
इलाज के दौरान मौत (Sarguja student suicide)
गंभीर हालत में राधिका को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पिता ने कहा- मोबाइल बच्चों के लिए खतरनाक
राधिका के पिता समय लाल यादव ने बताया कि घटना के दिन वे खेत में घास काटने गए थे। इसी दौरान दोनों बहनों में मोबाइल को लेकर विवाद हुआ। बड़ी बेटी ने मोबाइल छिपा दिया तो राधिका ने गुस्से में आकर जहर खा लिया।
उन्होंने कहा – आज हर घर में मोबाइल को लेकर विवाद हो रहे हैं, यह बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है।
देखिए वीडियो –
https://www.instagram.com/reel/DO0pIHzDc6n/?igsh=cnlyZzF5cTF6djB5
