Danteshwari Mandir Dantewada: बस्तर की देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2025) की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। इस बार मंदिर समिति ने 11 हजार आस्था ज्योत जलाने का लक्ष्य रखा है। घी के ज्योत के लिए 2100 रुपए और तेल के ज्योत के लिए 1100 रुपए की रसीद काटी जा रही है।

दंतेश्वरी मंदिर ज्योत बुकिंग (Danteshwari Jyot booking)
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से भक्त रसीद कटवा सकते हैं। वेबसाइट http://www.maadanteshwari.in पर भी विदेशों से भक्त ज्योत बुक कर रहे हैं। खास बात यह है कि यदि कोई भक्त पूरे 9 दिनों तक माता के दर्शन करना चाहता है तो 2100 रुपए की रसीद कटवाकर यह सुविधा प्राप्त कर सकता है।
VIP दर्शन की व्यवस्था (Danteshwari Mandir VIP Darshan)
मां दंतेश्वरी (Danteshwari Temple) के करीब से दर्शन करने के लिए VIP दर्शन की सुविधा भी शुरू की गई है। प्रति व्यक्ति ₹500 देकर VIP दर्शन किया जा सकेगा। बच्चों की एंट्री फ्री रहेगी।




9 दिनों तक चलेगा सांस्कृतिक कार्यक्रम और जगराता
नवरात्र के पूरे 9 दिनों तक कला मंच में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जबलपुर, रायपुर, रायगढ़ से आए कलाकार जगराता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
22 सितंबर – स्थानीय बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम
23 सितंबर – जय मां दंतेश्वरी म्यूजिकल ग्रुप (दंतेवाड़ा)
24 सितंबर – पवन खत्री म्यूजिकल ग्रुप (जगदलपुर)
25 सितंबर – गरिमा दिवाकर लोक कला मंच (रायपुर)
26 सितंबर – सुनील सोनी जगराता (रायपुर)
27 सितंबर – सचिन तिवारी भजन संध्या (जबलपुर)
28 सितंबर – नीतू बुदेला देवी जागरण संध्या (जबलपुर)
29 सितंबर – बस्तर बीट्स
श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था
20 से अधिक पंडाल जगदलपुर से दंतेवाड़ा तक बनाए गए हैं, जहां स्वल्पाहार और रहने की सुविधा मिलेगी। साहू समाज, नाका पारा, साईं समिति और PWD पारा के पंडालों में खाने और रुकने की व्यवस्था भी है। दंतेवाड़ा और गीदम में 10 से ज्यादा लॉज, जहां 800 से 1500 तक AC और नॉन-AC कमरे उपलब्ध।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
शहरभर में 100 से अधिक CCTV कैमरे लगाए गए।पुलिस जवानों की तैनाती और 24 घंटे पेट्रोलिंग वाहन की व्यवस्था है। ASP RK बर्मन ने बताया कि कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी रखी जाएगी।
