Jagdalpur Accident: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सोमवार को नेशनल हाईवे-63 (Dantewada NH 63 Sumo accident) पर भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार सूमो कार ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जगदलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर दो की मौत (Jagdalpur Sumo scooty accident)
जानकारी के अनुसार, जगदलपुर-दंतेवाड़ा हाईवे पर सूमो अनियंत्रित होकर स्कूटी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के पास खड़े व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सूमो में सवार एक महिला की भी घटनास्थल पर ही जान चली गई।
बताया दें कि हादसे में जगदलपुर के रहने वाले पूर्व सहायक आयुक्त दंतेवाड़ा आनंद सिंह (Anand Singh family accident Jagdalpur) का परिवार घायल हुआ है। तीनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस पुलिस
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। फिलहाल घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में जारी है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
