Balod News: दुर्गा पंडाल बना रहे युवक की करंट लगने से मौत, 14 फीट नीचे गिरा

Balod News

Balod News: नवरात्र की तैयारियों के बीच छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दल्लीराजहरा में बुधवार देर रात एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा गुप्ता चौक पर हुआ, जब 21 वर्षीय युवक अपने साथियों के साथ दुर्गा पंडाल (Balod Durga pandal Youth death) तैयार कर रहा था।

बालोद दुर्गा पंडाल युवक की मौत

करंट लगते ही 14 फीट नीचे गिरा युवक (Dallirajhara Durga pandal Youth current death)

जानकारी के अनुसार, ग्राम घोटिया निवासी डेमन रावटे (Deman Ravte death) उर्फ डेविड रावटे पंडाल निर्माण का काम कर रहा था। इसी दौरान पाइप संभालते समय उसका हाथ ऊपर से गुजर रही एलटी लाइन (गली लाइन) से टकरा गया। युवक करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया और कुछ ही देर बाद करीब 14 फीट ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। साथियों ने तुरंत उसे शहीद अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर दल्लीराजहरा (Dallirajhara Durga pandal) पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सुबह परिजनों को शव सौंप दिया गया।

दल्लीराजहरा टीआई नवीन बोरकर ने बताया कि युवक को करंट लगने से शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *