Dharsiwa Blood Donation Camp: Raipur: समाजसेवी संस्था प्रमा फाउंडेशन, रायपुर ने लक्ष्मी मेडिकोज़ के संयुक्त तत्वावधान में धरसींवा मेन रोड पर रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया। इस शिविर में जयदीप ब्लड बैंक (Jaideep Blood Bank Raipur), रायपुर के सहयोग से कुल 216 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

कार्यक्रम प्रभारी अमित शेखर ने बताया कि आयोजन में संस्था के सभी सदस्य एवं लक्ष्मी मेडिकोज़ (Laxmi Medicos Raipur) ने सक्रिय सहयोग किया। धरसींवा और आसपास के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानव सेवा का परिचय दिया।
शिविर में कई प्रतिष्ठित लोग भी रहे शामिल (Blood Donation Dharsiwa Raipur)
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी वर्मा (सदस्य, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग), विशिष्ट अतिथि श्रीमती अनीता योगेश शर्मा (पूर्व विधायक, धरसींवा), दुर्गेश वर्मा (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, धरसींवा), साहिल खान (सरपंच, धरसींवा) एवं अन्य अतिथियों में आशिष कोसरानी (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विकासखंड धरसींवा) शामिल हुए।

रक्तदान शिविर में श्यामाचरण शुक्ल शासकीय महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूजा ठाकुर, संजय सिंह (यूएसएच ग्रुप प्रभारी), दयाराम निषाद (जनपद सदस्य), हरीश जोशी (संचालक, अमर जवान पेट्रोल पंप) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मानव सेवा की दिशा में प्रमा फाउंडेशन की पहल (Prama Foundation Raipur)
पिछले कई वर्षों से प्रमा फाउंडेशन, रायपुर द्वारा रक्तदान शिविर का नियमित आयोजन किया जा रहा है, ताकि ज़रूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सके। संस्था का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोग रक्तदान के महत्व को समझें और इस सेवा में जुड़ें।




