Mohla News: छत्तीसगढ़ के मोहला जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम खैरी पांगरी में सोमवार शाम करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पति, पत्नी और बेटा शामिल हैं। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। (Mohla Electrocution Death)

करंट से पति पत्नी और बेटे की मौत (Mohla Current Shock Death)
जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच खैरी पांगरी गांव निवासी सुरतराम बोगा (62 वर्ष) अपने कोठार-बाड़ी में काम करने गए थे। वहां अचानक वे करंट की चपेट में आ गए।
पिता को बचाने पहुंचे बेटे रूपलाल बोगा भी करंट की चपेट में आकर मौके पर ही गिर पड़े। देर तक दोनों घर नहीं लौटे तो पत्नी भागबती बाई वहां पहुंचीं। पति और बेटे को बचाने के प्रयास में वे भी करंट की चपेट में आ गईं और उनकी भी मौके पर मौत हो गई।


गांव में शोक पसरा मातम (Khairi Pangri Village Family Dies Electrocution)
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। ग्रामीणों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
