Durg Ebola Virus: दुर्ग में इबोला वायरस, कांगो-युगांडा से लौटे 3 लोगों को होम-आईसोलेशन में रखने निर्देश

Durg Ebola Virus: दुर्ग में इबोला वायरस, कांगो-युगांडा से लौटे 3 लोगों को होम-आईसोलेशन में रखने निर्देश

Durg Ebola Virus: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में इबोला वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। कांगो, इथोपिया और युगांडा से लौटे तीन लोगों के जिले में पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने पुष्टि की है कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा से लौटे तीन व्यक्तियों की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग को उन्हें चिन्हित कर निगरानी में रखने और आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।tcw

प्रशासन के अनुसार, एक व्यक्ति कांगो से मुंबई होते हुए दुर्ग पहुंचा, जबकि अन्य दो इथोपिया और युगांडा से अलग-अलग मार्गों से जिले पहुंचे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन सभी की स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल तीनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और किसी में भी इबोला संक्रमण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Ebola Virus
Ebola Virus

स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी

इबोला वायरस से जुड़े संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी व्यवस्था मजबूत कर दी है। अंतरराष्ट्रीय यात्रा कर लौटने वाले लोगों की स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य परीक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता बरती जा रही है।

ebola virus

क्या है इबोला वायरस?

इबोला एक गंभीर और अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी है, जो संक्रमित व्यक्ति के खून, पसीने, शरीर के अन्य तरल पदार्थों या संक्रमित वस्तुओं के संपर्क में आने से फैल सकती है। यह बीमारी गंभीर स्थिति में जानलेवा साबित हो सकती है।

ebola virus

इबोला के प्रमुख लक्षण

• अचानक तेज बुखार
• अत्यधिक कमजोरी
• मांसपेशियों और शरीर में दर्द
• सिरदर्द
• गले में खराश
• गंभीर मामलों में आंतरिक और बाहरी रक्तस्राव

ebola virus

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *