Raipur Nude Party: राजधानी रायपुर में वायरल हुए विवादित न्यूड पार्टी मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। राज्य महिला आयोग ने इस प्रकरण पर स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने आयोजकों, प्रायोजकों और सोशल मीडिया पर निमंत्रण फैलाने वालों पर कानूनी शिकंजा कसने की बात कही है।

SP और साइबर सेल प्रमुख करेंगे जांच
महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए रायपुर पुलिस अधीक्षक और साइबर सेल प्रमुख को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें दो दिन के भीतर महिला आयोग को विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
रोजाना भेजनी होगी प्रगति रिपोर्ट
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जब तक मामले में अंतिम आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक पुलिस को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट महिला आयोग को भेजनी होगी।

सख्त कार्रवाई के निर्देश
महिला आयोग ने साफ कहा है कि इस तरह के अश्लील आयोजनों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आयोजन करने वालों, प्रायोजकों और सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्टर वायरल करने वालों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
जानिए क्या है पूरा मामला
राजधानी रायपुर में एक कथित ‘न्यूड पार्टी’ का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल पोस्टर में पार्टी में लड़के-लड़कियों को बिना कपड़ों के आने का न्योता मिला है, शराब और ड्रग्स परोसने जैसी बातों का जिक्र किया गया है।

अलग-अलग नाम से वायरल हो रहे पोस्टर्स (Raipur Nude Party Poster Viral)
पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर ‘न्यूड पार्टी’, ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ (Raipur stranger party), और ‘हाउस पूल पार्टी’ (Raipur pool party drugs) जैसे आयोजनों के इन्विटेशन वायरल हो रहे हैं। इनमें पार्टी की तारीख और समय का उल्लेख है, साथ ही शराब और ड्रग्स परोसने के संकेत दिए गए हैं। नग्नता का आकर्षण दिखाकर युवाओं को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है।
कांग्रेस ने जताया कड़ा विरोध (Congress protest Raipur Nude Party)
कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने इस आयोजन का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा-
इन आयोजनों को किसका संरक्षण है…? शराब, ड्रग्स परोसने के बाद अब नग्नता परोसने की बारी…21 सितम्बर का यह आयोजन रायपुर में कदापि नहीं होने देंगे। अपने शहर को दागदार नहीं होने देंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि वह SSP रायपुर से मुलाकात कर इस मामले में कठोरतम कार्रवाई की मांग करेंगे। अग्रवाल ने सवाल उठाया कि ऐसे आयोजनों और विज्ञापन पोस्ट करने वालों को संरक्षण कौन दे रहा है।
समाज में विरोध
वायरल इन्विटेशन के बाद आम लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी नाराज़गी जताई है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पुलिस और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।
‘स्ट्रेंजर पार्टी’ का आयोजनकर्ता अपरिचित क्लब बताया जा रहा है। जब उनसे ‘न्यूड पार्टी’ के संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने बातचीत बीच में ही रोक दी और बाद में कॉल रिसीव करना बंद कर दिया।
देखिए वीडियो –
https://www.instagram.com/reel/DOiTYRCCnSc/?igsh=MmprYzRuMXBneHNl
