Raipur Nude Party: रायपुर में विवादित ‘न्यूड पार्टी’ का पोस्टर वायरल, SSP ऑफिस पहुंचे आयोजक; पुलिस ने 2 युवकों को लिया हिरासत में…

Raipur Nude Party

Raipur Nude Party: राजधानी रायपुर में एक कथित ‘न्यूड पार्टी’ का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल पोस्टर में पार्टी में लड़के-लड़कियों को बिना कपड़ों के आने का न्योता, शराब और ड्रग्स परोसने जैसी बातों का जिक्र किया गया था। मामला तूल पकड़ते ही पुलिस हरकत में आई और इस प्रकरण में दो युवकों को हिरासत में लेकर क्राइम ब्रांच ऑफिस में पूछताछ की जा रही है।

SSP ऑफिस पहुंचे आयोजक, पुलिस ने लिया हिरासत में

जानकारी के अनुसार, विवादित पोस्टर से जुड़े दो युवक शनिवार को रायपुर SSP कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल दोनों से क्राइम ब्रांच टीम द्वारा गहन पूछताछ की जा रही है।

अलग-अलग नाम से वायरल हो रहे पोस्टर्स (Raipur Nude Party Poster Viral)

पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर ‘न्यूड पार्टी’, ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ (Raipur stranger party), और ‘हाउस पूल पार्टी’ (Raipur pool party drugs) जैसे आयोजनों के इन्विटेशन वायरल हो रहे हैं। इनमें पार्टी की तारीख और समय का उल्लेख है, साथ ही शराब और ड्रग्स परोसने के संकेत दिए गए हैं। नग्नता का आकर्षण दिखाकर युवाओं को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है।

कांग्रेस ने जताया कड़ा विरोध (Congress protest Raipur Nude Party)

कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने इस आयोजन का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा-
इन आयोजनों को किसका संरक्षण है…? शराब, ड्रग्स परोसने के बाद अब नग्नता परोसने की बारी…21 सितम्बर का यह आयोजन रायपुर में कदापि नहीं होने देंगे। अपने शहर को दागदार नहीं होने देंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि वह SSP रायपुर से मुलाकात कर इस मामले में कठोरतम कार्रवाई की मांग करेंगे। अग्रवाल ने सवाल उठाया कि ऐसे आयोजनों और विज्ञापन पोस्ट करने वालों को संरक्षण कौन दे रहा है।

समाज में विरोध

वायरल इन्विटेशन के बाद आम लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी नाराज़गी जताई है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पुलिस और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।

‘स्ट्रेंजर पार्टी’ का आयोजनकर्ता अपरिचित क्लब बताया जा रहा है। जब उनसे ‘न्यूड पार्टी’ के संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने बातचीत बीच में ही रोक दी और बाद में कॉल रिसीव करना बंद कर दिया।

Raipur Nude Party: रायपुर में न्यूड पार्टीका पोस्टर वायरल, बिना कपड़ों के आने का न्योता; कांग्रेस ने किया विरोध

देखिए वीडियो

https://www.instagram.com/reel/DOiTYRCCnSc/?igsh=MmprYzRuMXBneHNl

https://youtu.be/DZXULCDWgys

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *