Raigarh 4 Murder Case: रायगढ़ जिले में पूरे आदिवासी परिवार की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी लकेश्वर पटेल और एक नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

पति-पत्नी और दो बच्चों समेत 4 लोगों की हत्या (Raigarh 4 Murder Case Solved)
11 सितंबर को ग्राम ठुसेकेला (Thusekela Kharsiya Family Murder) राजीव नगर में ग्रामीणों ने खरसिया पुलिस को सूचना दी थी कि बुधराम उरांव का घर अंदर से बंद है और भीतर खून के धब्बे दिखाई दे रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो घर के पास स्थित बाड़ी में खाद के गड्ढे से 45 वर्षीय बोधराम उरांव (Bodhram Orav), उसकी 40 वर्षीय पत्नी सहोदरा (sahodara), 10 वर्षीय बेटा अरविंद (Arvind) और 5 वर्षीय बेटी शिवांगी (Shivangi) के शव बरामद हुए।

चरित्र शंका और जमीन विवाद हत्या का कारण
जांच में सामने आया कि आरोपी लकेश्वर पटेल, बुधराम की जमीन खरीदना चाहता था, लेकिन बुधराम ने बेचने से इनकार कर दिया था। इसके अलावा लकेश्वर, बुधराम के चरित्र पर शंका करता था और लंबे समय से उससे रंजिश रखता था। इन कारणों से आरोपी ने पूरे परिवार की हत्या की साजिश रची।

कैसे दिया वारदात को अंजाम?
9 सितंबर की रात आरोपी ने नशे में धुत बुधराम को देखकर मौका पाया। लकेश्वर (Lakeshwar Patel) और नाबालिग साथी ने घर में घुसकर सोए हुए बुधराम, उसकी पत्नी और दोनों बच्चों पर टंगिया व रॉड से हमला कर उनकी हत्या कर दी।
शवों को पहले घर के अंदर गड्ढा खोदकर दफनाने की कोशिश की गई, लेकिन जमीन सख्त होने से असफल रहे।इसके बाद शवों को घसीटकर बाड़ी में खाद के गड्ढे में दफनाने का प्रयास किया।
आरोपियों को भेजा गया जेल
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर घटनास्थल पर री-क्रिएशन कराया और हत्या में इस्तेमाल टंगिया, रॉड, गैंती, फावड़ा सहित अन्य साक्ष्य जब्त किए। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
देखिए वीडियो –
https://www.instagram.com/reel/DOdhVaiEdZK/?igsh=MTY4eTRkenF5YW9zZA==
