Mahasamund News: Bagbahra: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भालू पूरी बोतल कोल्डड्रिंक (माजा) आराम से पीता नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो महासमुंद जिले के बागबाहरा क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि एक युवक ने रील बनाने के लिए भालू के सामने कोल्डड्रिंक की बोतल रख दी, जिसे भालू उठाकर पी गया।

बागबाहरा भालू ने पिया कोल्डड्रिंक (Bagbahara bear drinks cold drink)
दरअसल, महासमुंद जिले के बागबाहरा में अक्सर भालू दिखाई देते हैं, लेकिन वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जंगली जानवरों को किसी भी तरह का मानव खाद्य पदार्थ देना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
वन विभाग और विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की हरकतें खतरनाक हो सकती हैं। जंगली जानवर कभी भी आक्रामक हो सकते हैं, जिससे युवक की जान खतरे में पड़ सकती थी। मानव भोजन जंगली जानवरों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से हानिकारक होता है। भालू को कोल्डड्रिंक पिलाना उनके प्राकृतिक खान-पान और व्यवहार पर नकारात्मक असर डाल सकता है।

बागबाहरा में पहले भी हो चुकी घटनाएं
महासमुंद जिले और बागबाहरा क्षेत्र में पहले भी भालू हमले की घटनाएं हो चुकी हैं। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे जंगली जानवरों से दूरी बनाए रखें और उनके प्राकृतिक आवास का सम्मान करें।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते हि बवाल (Mahasamund bear viral video)
वीडियो वायरल होते हि पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग इसे मज़ेदार मान रहे हैं, वहीं कई यूजर्स ने युवक की हरकत को गैर-जिम्मेदाराना और खतरनाक बताया। पशु प्रेमियों का कहना है कि रील बनाने की होड़ में युवक न केवल अपनी बल्कि भालू की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं।
