Raipur News: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आया संपत्ति कर का नोटिस, CM साय पर का पर कसा तंज….

Raipur News: रायपुर नगर निगम इन दिनों शहरवासियों से संपत्ति कर वसूलने में जुटा है और इसके लिए लगातार ऑनलाइन माध्यम से संपत्ति स्वामियों को संदेश भेजे जा रहे हैं। इसी बीच निगम की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है।

 भूपेश बघेल संपत्ति कर नोटिस

भूपेश बघेल संपत्ति कर नोटिस (Bhupesh Baghel property tax notice)

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके पूर्व शासकीय आवास ‘पाटन सदन’ (Patan Sadan tax notice) के नाम पर 7,258 रुपए संपत्ति कर जमा करने का मैसेज भेजा गया। जबकि बघेल यह आवास दो साल पहले ही खाली कर चुके हैं और वर्तमान में इसका नाम बदलकर ‘कुनकुरी सदन’ कर दिया गया है।

भूपेश बघेल ने नगर निगम से मिले इस नोटिस का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर साझा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर तंज कसा। उन्होंने लिखा – “मुझे बताया गया है कि मुझे 7,258 रुपए का भुगतान करना है। भले ही यह नोटिस अवैध है, लेकिन फिर भी मैं मुख्यमंत्री जी की इच्छा पूरी करूंगा। अच्छा है कि वे भी तैयार रहें क्योंकि उनकी सरकार कुनकुरी सदन का भी तो टैक्स मांगेगी।”

यहां गौर करने वाली बात यह है कि शासकीय आवासों पर किसी तरह का संपत्ति कर नहीं लगता। इसके बावजूद भूपेश बघेल को यह नोटिस भेजा गया, जिससे नगर निगम (Raipur Nagar Nigam tax)  की लापरवाही उजागर हो गई है।

अब सवाल यह उठता है कि क्या मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) भी अपने वर्तमान शासकीय आवास (कुनकुरी सदन) का संपत्ति कर चुकाएंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *