Raipur Ganesh Visarjan 2025: रायपुर में गणेश विसर्जन के दौरान टूटा क्रेन का पट्टा, प्रतिमा खंडित, आक्रोशित युवकों ने ड्राइवर को पीटा; VIDEO VIRAL

Raipur Ganesh Visarjan 2025

Raipur Ganesh Visarjan 2025: राजधानी रायपुर के महादेव घाट में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नगर निगम के क्रेन का पट्टा अचानक टूट गया, जिससे गणेश प्रतिमा नीचे गिरकर खंडित हो गई। प्रतिमा के खंडित होते ही समिति के युवकों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मौके पर मौजूद क्रेन ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी।

रायपुर गणेश विसर्जन क्रेन पट्टा टूटा

आक्रोशित युवकों ने क्रेन ड्राइवर को पीटा (Raipur crane belt broken)

प्रतिमा टूटने से नाराज युवकों ने चालक पर लात-घूसे बरसाए और हॉकी स्टिक से भी उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (Raipur Ganesh viral video)

गणेश प्रतिमा खंडित रायपुर

ड्राइवर अस्पताल में भर्ती

मंगलवार देर रात हुए इस घटनाक्रम में घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं प्रतिमा खंडित होने के बाद विसर्जन स्थल पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। पूरे घटनाक्रम को लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल (Raipur Ganesh viral video) हो रहा है।

Raipur crane belt broken

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *